श्रावस्ती
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना में श्रावस्ती जनपद के एक युवक दिनेश मिश्रा की मौत हो गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना में श्रावस्ती जनपद के एक युवक दिनेश मिश्रा की मौत हो गई है। दिनेश दिल्ली में मजदूरी करते थे और दीपावली मनाकर मात्र चार दिन पहले ही दिल्ली लौटे थे।
इकौना थाना क्षेत्र के चिकनीपुरवा, गणेशपुर निवासी दिनेश मिश्रा की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ी।
जिलाधिकारी (डीएम) ने मृतक दिनेश के पिता से बात की है और उन्हें हर संभव सरकारी मदद देने का भरोसा दिलाया है।दिनेश की असामयिक मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में आतंकवाद की समस्या पर बोलते हुए कहा कि “पूरा देश यह चाहता है कि आतंकवाद खत्म हो।” pic.twitter.com/awRDgG79AG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025























