मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव: 17 नवंबर को 6 नए सदस्यों का चुनाव

मेरठ

मेरठ जनपद के नगर निगम की कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों के लिए 17 नवंबर को चुनाव होगा। निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के नगर निगम की कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों के लिए 17 नवंबर को चुनाव होगा। निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कितने सदस्यों का चुनाव: 6 सदस्य (4 भाजपा और 2 विपक्ष के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा हुआ)।

वर्तमान सदस्य जिनका कार्यकाल पूरा हुआ (भाजपा): वाल्मीकि, पूनम गुप्ता, संजय सैनी और पवन चौधरी।

वर्तमान सदस्य जिनका कार्यकाल पूरा हुआ (विपक्ष): फजल करीम और राहत जहां।

गतिविधियां: भाजपा नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के बीच संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। विपक्ष भी दो मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

पार्षदों की सक्रियता: कई पार्षद सदस्य बनने के लिए राजनीतिक आकाओं से सिफारिशें लगवा रहे हैं।

अगला कदम: चुनाव के बाद, विकास कार्यों को गति देने के लिए निगम के मूल बजट में संशोधन हेतु कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जा सकती है।

 

 

Voice Of News24