जानी बुजुर्ग में घर में घुसकर परिवार पर हमला: दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, आधा दर्जन घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के जानी बुजुर्ग गांव में मंगलवार सुबह दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर खूनी हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के जानी बुजुर्ग गांव में मंगलवार सुबह दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर खूनी हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस करीब दर्जनभर हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

इस हमले में महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित निसार पुत्र शेर मोहम्मद के अनुसार, जाहिद, गुलफाम और साबिर समेत अन्य आरोपी जबरन उनके घर में घुसे और मारपीट की।

घटना की सूचना पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

ग्रामीणों ने जानी थाना पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस के ढीले रवैये के कारण ही दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.