गटर सफाई के बहाने चेन लूटने वाला गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ में घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के टीपीनगर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जो गटर सफाई के बहाने महिला से चेन लूटने की वारदात में शामिल था।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के टीपीनगर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जो गटर सफाई के बहाने महिला से चेन लूटने की वारदात में शामिल था। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या थी घटना?

बीते रविवार को टीपीनगर के पंजाबीपुरा निवासी रीना जैन के घर के पास गटर की सफाई चल रही थी।

आरोपी युवक ने रीना जैन के पास आकर कम पैसों में गटर साफ करने की बात कही और इसी बहाने उनके घर के भीतर बने गटर को देखने के लिए अंदर घुस गया।

महिला के आगे-आगे चलते समय, बदमाश ने पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पहचान हुई।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक मेवला फ्लाई ओवर के निकट एक नई वारदात की फिराक में है।

जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और दबोचा गया।

घायल बदमाश की पहचान बादल पुत्र कश्मीरी लाल, निवासी मंगतपुरम, थाना ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.