मऊ
मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आज कृषि भवन और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आज कृषि भवन और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण में अनुपस्थित रहे प्रमुख कर्मी
उप कृषि निदेशक कार्यालय
उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान
वरिष्ठ सहायक (परमहंस यादव, वंदना सिंह)
अनुपस्थित मिले अन्य सहायक (अशोक कुमार प्रजापति, जयेंद्र द्विवेदी, अमित कुमार यादव) और चालक (हरेंद्र यादव)।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय
प्राविधिक सहायक ग्रुप बी (संजय मौर्य)
कनिष्ठ सहायक (कमलेश कुमार यादव, उमेश यादव, राधेश्याम सिंह) और चालक (संदीप कुमार)।
अन्य कार्यालय
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय: वरिष्ठ सहायक (आशुतोष शुक्ला)
भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय: मानचित्रकार (सुनील कुमार गुप्ता)
वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय: चीफ कैशियर (राज बहादुर यादव)
डीएम के निर्देश
सभी अनुपस्थित कर्मियों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है।
संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सभी कार्यालय अध्यक्षों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई है।
डीएम ने कहा है कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
मऊ सुसाइड केस: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 2 चचेरे भाई गिरफ्तारhttps://t.co/kLWdf7RmPA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2025





















