सिद्धार्थनगर पुलिस को सफलता, बाइक-मोबाइल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस ने बाइक और मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस ने बाइक और मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

मामला और गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह मामला 23 अक्टूबर की रात सिहेश्वरी मंदिर के पास से पल्सर बाइक और डिग्गी में रखे मोबाइल चोरी से संबंधित है, जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परवेज उर्फ दानिश और श्याम यादव (दोनों कृष्णा नगर निवासी) को रोमापार व महरिया तिराहे के पास से धर दबोचा। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने और मोबाइल ट्रांसफर करने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पल्सर बाइक (UP53FK0478) और POCO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.