हापुड़: डुप्लीकेट वोटर सत्यापन अभियान शुरू, आधार के अंतिम 4 अंक देना अनिवार्य

हापुड़

हापुड़ जनपद के राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हापुड़ की ग्राम पंचायतों में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हापुड़ की ग्राम पंचायतों में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है।

सत्यापन प्रक्रिया
पहचान: आयोग ने जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के लिए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार की है (जिनके नाम, माता/पिता/पति का नाम और लिंग समान पाए गए हैं)।

बीएलओ करेंगे सत्यापन: यह सूची बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान इन मतदाताओं का अलग से सत्यापन करेंगे।

आधार कार्ड देना अनिवार्य
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सत्यापन के दौरान:

यदि किसी मतदाता की जानकारी सही पाई जाती है, तो बीएलओ द्वारा उसके आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दर्ज किए जाएंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि डुप्लीकेट सूची में शामिल मतदाताओं को बीएलओ के घर आने पर आधार कार्ड के अंतिम चार अंक उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

यदि सहयोग नहीं किया गया, तो ऐसे मतदाताओं के नाम को डुप्लीकेट मानते हुए सूची से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.