रामपुर रोड पर भीषण हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, बिजली का पोल टूटा सैदनगर अजीमनगर

रामपुर

रामपुर जनपद के स्वार-रामपुर रोड पर मिलक अब्बू खां गांव के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद के स्वार-रामपुर रोड पर मिलक अब्बू खां गांव के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का विवरण
पीड़ित: घायल की पहचान हरि सिंह (निवासी खौद) के रूप में हुई है, जो मुरसैना से अपने गांव जा रहे थे।

दुर्घटना: मिलक अब्बू खां स्थित शराब की दुकान के सामने यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सामने एक बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे पोल टूट गया।

टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई
राहगीरों ने तुरंत घायल हरि सिंह को सड़क किनारे लिटाया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।

 

 

 

Voice Of News24