महराजगंज
महराजगंज जनपद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, महराजगंज पुलिस कार्यालय में आज, 7 नवंबर को, एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, महराजगंज पुलिस कार्यालय में आज, 7 नवंबर को, एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन में भाग लिया और एक-दूसरे को 150 वर्ष पूरे होने की बधाई दी।
मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह गीत केवल एक रचना नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का एक अमर प्रतीक है।
1875 में रचना: ‘वंदे मातरम्’ की रचना महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में की थी।
राष्ट्रीय चेतना का संचार: यह गीत देश को एकता के सूत्र में पिरोने और हर भारतवासी के हृदय में उत्साह और समर्पण का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
स्वतंत्रता संग्राम को मिली थी नई ऊर्जा
अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस कालजयी रचना ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत को एक नई ऊर्जा और पहचान प्रदान की थी।
‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगाँठ भारत की आत्मनिर्भरता, एकता और श्रेष्ठता के संकल्प को पुनः दृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस विशेष आयोजन ने महराजगंज पुलिसकर्मियों के बीच राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत किया।
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने से हंगामा मच गया।,परसिया निवासी बबली पत्नी अनिल को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर परिजन उसे सिसवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे
आईएनएस इक्षक भारतीय नौसेना में शामिल, आत्मनिर्भरता की ओर अहम कदमhttps://t.co/y6LUrAuKJZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 6, 2025























