बलरामपुर एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण: फिटनेस और अनुशासन पर ज़ोर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक एसपी बलरामपुर, श्री विकास कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक एसपी बलरामपुर, श्री विकास कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु
यूपी 112: एसपी ने यूपी 112 के वाहनों, दंगा नियंत्रक उपकरणों और फर्स्ट एड बॉक्स की जाँच की। सुरक्षाकर्मियों को रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस लाइन परिसर: एसपी ने स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक और आवासीय परिसर का भ्रमण किया।

स्वच्छता और व्यवस्था: पुलिस भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और मेस की साफ-सफाई जाँची गई। आवासीय परिसर और बैरक के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जवानों की समस्याएँ: एसपी ने कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके रहने, खाने-पीने और अन्य समस्याओं की जानकारी ली और उनके निराकरण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।

सुरक्षा निर्देश: क्वार्टर गार्द की सुरक्षा के संबंध में गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी ललिया/लाइन्स डॉ. जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.