मऊ: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; पुलिस जाँच में जुटी

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुरुवार रात 40 वर्षीय विवाहिता पुष्पा देवी पत्नी रामज्ञान चौहान ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुरुवार रात 40 वर्षीय विवाहिता पुष्पा देवी पत्नी रामज्ञान चौहान ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना और उपचार
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रानीपुर पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मऊ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल पुष्पा देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कर रही जाँच
पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ताकि यह पता चल सके कि विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.