बलिया: मनियर पुलिस की कार्रवाई, 3,000 लीटर अवैध लहन किया नष्ट

बलिया

बलिया जनपद केअवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद केअवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश चंद्र शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दियारा टुकड़ा नंबर-02 से सटे बिहार बॉर्डर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद लगभग 3,000 लीटर अवैध लहन को नष्ट कर दिया।

छापेमारी के समय मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला आरोपी मौजूद नहीं मिला। मनियर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.