बलिया
बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीमपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीमपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त को पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नियत से धारदार हथियार (बांका/गड़ासा) से हमला करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण प्रजापति की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भृगुनाथ शर्मा (50 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर टिटिहा) को किडिहरापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 गड़ासा बरामद किया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













