मऊ: पुलिस पिटाई से युवक घायल, परिजनों का चौकी पर हंगामा

मऊ

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की सरसेना चौकी पर गुरुवार को मगहीपुर-सरसेना निवासी भोला चौहान ने पुलिस पर पिटाई का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की सरसेना चौकी पर गुरुवार को मगहीपुर-सरसेना निवासी भोला चौहान ने पुलिस पर पिटाई का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाही की पिटाई से युवक घायल हो गया और उसके मुंह से खून आ गया।

घटना और आरोप
भोला चौहान अपने पारिवारिक विवाद की शिकायत दर्ज कराने सरसेना चौकी पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत पत्र देने के दौरान सिपाही अच्छेलाल यादव ने भोला को अचानक मारना शुरू कर दिया और दीवार से लड़ा दिया, जिससे उसके मुंह से खून आ गया।

घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने चौकी के बाहर धरने पर बैठकर सिपाही को निलंबित करने की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष योगेश यादव ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सिपाही को थाने पर अटैच कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक वीडियो बना रहा था, जिस पर सिपाही ने उसे मना किया था।

पीड़ित युवक को शुक्रवार को मेडिकल कराने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.