मेरठ
मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
घटना का विवरण
मृतक की पहचान अगवानपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई, जो अपने पीछे तीन बेटे और माता-पिता को छोड़ गया है।
पुलिस के अनुसार, राहुल की पत्नी अंजलि और उसके प्रेमी अजय के बीच डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। राहुल को जब इसकी जानकारी हुई, तो घर में झगड़े शुरू हो गए।
अंजलि ने प्रेमी अजय के साथ मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
1 नवंबर की रात: साजिश के तहत अजय ने राहुल को बहाने से बुलाया। झगड़ा शुरू हुआ। जब राहुल फोन पर बात करने में उलझा, तो अजय ने तमंचे से राहुल को तीन गोलियां मारीं (सीने में)।
हत्या करने के बाद, अजय ने तुरंत अंजलि को फोन करके कहा, “अंजलि, मैंने काम खत्म कर दिया है।”
पुलिस कार्रवाई
राहुल के पिता टेकचंद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपी पत्नी अंजलि और उसके प्रेमी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या में इस्तेमाल किए गए 315 बोर के तमंचे और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 7 नवम्बर का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2025





















