आईएनएस इक्षक भारतीय नौसेना में शामिल, आत्मनिर्भरता की ओर अहम कदम

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय नौसेना ने आज कोच्चि स्थित नौसेना अड्डे पर एक भव्य समारोह में अपने नवीनतम सर्वेक्षण पोत आईएनएस इक्षक को औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


भारतीय नौसेना ने आज कोच्चि स्थित नौसेना अड्डे पर एक भव्य समारोह में अपने नवीनतम सर्वेक्षण पोत आईएनएस इक्षक को औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख (CNS) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की।

नौसेना प्रमुख ने आईएनएस इक्षक को नौसेना की बढ़ती क्षमता और भारत के उभरते जहाज निर्माण उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। ‘इक्षक’ इस साल शामिल किया गया दसवां पोत है, जो नौसेना की क्षमता वृद्धि की मज़बूत प्रगति को दर्शाता है।

सर्वे शिप की रणनीतिक भूमिका

एडमिरल त्रिपाठी ने पोत को नौसेना में शामिल किए जाने को भू-राजनीति और रणनीति से प्रेरित समुद्री क्षेत्र में एक गहन परिवर्तन बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि “इक्षक जैसे सर्वे जहाज अज्ञात का चार्ट बनाते हैं, ताकि दूसरे लोग आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ नौवहन कर सकें।” यह पोत पूरे क्षेत्र में सुरक्षा, संपर्क और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देगा।

‘आत्मनिर्भर भारत’ का विजयी प्रतीक

संस्कृत में ‘मार्गदर्शक’ अर्थ वाला आईएनएस इक्षक रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता के देश के प्रयासों का एक ज्वलंत उदाहरण है।

इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता द्वारा किया गया।

इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी मटेरियल का प्रभावशाली उपयोग किया गया है, जो GRSE और भारत के MSME क्षेत्र के सहयोगात्मक तालमेल का प्रमाण है।

पोत के डिजाइन की एक खास बात इसमें महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए उन्नत चालक दल आवास सुविधाएं शामिल होना है

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.