सिद्धार्थनगर में सनसनीखेज वारदात: शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर गए युवक को जिंदा जलाया, BRD कॉलेज में मौत ,दो महिलाएं आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवार गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवार गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। बुधवार रात शादीशुदा प्रेमिका और उसके परिवार के बुलावे पर खाना खाने गए एक युवक कृष्णदेव उर्फ रोहित पांडे को उसके घरवालों ने कथित तौर पर पकड़कर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे कृष्णदेव की गुरुवार शाम इलाज के दौरान गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बताते चले की बरनवार गांव निवासी कृष्णदेव का गांव की ही शादीशुदा महिला सुधा यादव से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुधा की शादी 8 साल पहले हो चुकी थी, लेकिन वह इन दिनों मायके में रह रही थी। दोनों कुछ समय पहले घर से भाग गए थे और दिवाली के समय ही वापस लौटे थे, जिसके कारण प्रेमिका के परिजन कृष्णदेव से नाराज थे।

मृतक की पत्नी पूनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात 8 से 9 बजे के बीच सुधा यादव, उसकी बहन माधुरी और भाई राकेश ने उनके पति कृष्णदेव को घर पर खाना खाने के बहाने बुलाया था। देर रात जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें खोजने निकले।

पूनम ने बताया कि रास्ते में उन्होंने अपने पति को झुलसी हुई हालत में तड़पते हुए घर आते देखा। डॉक्टरों के अनुसार, कृष्णदेव करीब 70 फीसदी झुलस चुके थे। उन्हें आनन-फानन में गोरखपुर रेफर किया गया, जहां आज गुरुवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार खेसरहा थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की पत्नी पूनम की तहरीर पर तीनों आरोपी सुधा, माधुरी और राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुधा और माधुरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि एक फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.