महराजगंज: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल–कप्तानगंज मार्ग (एनएच-730) पर आज गुरुवार दोपहर डुमरी और इंदरपुर के बीच पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के परतावल–कप्तानगंज मार्ग (एनएच-730) पर आज गुरुवार दोपहर डुमरी और इंदरपुर के बीच पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसासर बताते चले की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर परतावल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।सभी घायल गोरखपुर के शाहपुर निवासी हैं और उनकी पहचान इस प्रकार हुई है रविंद्र (43) पुत्र रामाश्रय ,सरोज (40) पत्नी रविंद्र ,कमलेश पुत्र रामकिशुन0( 45 ),रिंकू (40) पुत्र रविंद्र यादव अभिजीत मिश्रा (25) पुत्र संजय मिश्रा सभी कुशीनगर जा रहे थे

 

रविंद्र अपने परिवार के साथ गोरखपुर स्थित किराए के मकान से अपने पैतृक घर साहबगंज (कुशीनगर) लौट रहे थे। उनके साथ मकान मालिक अभिजीत मिश्रा और दो अन्य साथी भी थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन से अचानक नियंत्रण बिगड़ जाने से यह हादसा हुआ।परतावल पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *