बलरामपुर:जिलाधिकारी ने किया हरैया सतघरवा ब्लॉक का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने आज गुरुवार को हरैया सतघरवा विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने आज गुरुवार को हरैया सतघरवा विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों का गहन जायजा लिया और विभिन्न पटलों पर रखे अभिलेखों तथा रजिस्टरों की विस्तृत समीक्षा की।

ब्लॉक कार्यालय पहुंचने से पहले जिलाधिकारी ने लोकहवा डीप का भी निरीक्षण किया और राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। समस्याओं को देखते हुए, उन्होंने तत्काल अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यालय बुलाकर क्षेत्र में पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।

स्वच्छता और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

डीएम ने ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने, अनुपयोगी (निष्प्रयोज्य) भवनों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग में लाने, और कर्मचारियों के आवासों की पुताई व रंगाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यालय और परिसर की स्वच्छता ही बेहतर प्रशासन की पहचान है।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुंचे।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *