बलरामपुर:नैनीताल से लाई गई दुर्लभ वनस्पतियों का एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में संरक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज, के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज गुरुवार को उत्तराखंड (नैनीताल, कौसानी, रानीखेत) से एकत्रित की गई दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों का संरक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज, के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज गुरुवार को उत्तराखंड (नैनीताल, कौसानी, रानीखेत) से एकत्रित की गई दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों का संरक्षण किया गया।

इन नमूनों को 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के दौरान एकत्र किया गया था।संरक्षण कार्य:महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डी. डी. तिवारी (वर्तमान प्राचार्य, गायत्री विद्यापीठ बहराइच) और विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन सहित अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मिलकर विभाग में इन वनस्पतियों को संरक्षित किया।

दुर्लभ पौधों का रोपण:इस अवसर पर टेक्सस बेकाटा और क्रिप्टोमेरिया जेपोनिका जैसे कुछ दुर्लभ पौधों का रोपण भी किया गया।अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण नमूने:विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने अध्ययन के लिए सिलेजिनेला, सिड्रस देवदारा, ज़िगो बाईलोबा, इक्वीसिटम, क्लेडोनिया सहित कई अन्य महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए हैं। ये सभी पौधे एमएससी और बीएससी की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक कक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी होंगे।शैक्षणिक भ्रमण में शामिल छात्रों मोहम्मद फैज, सौम्य पाण्डे, रिचा उपाध्याय समेत कई अन्य ने नमूने एकत्रित करने में विशेष योगदान दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.