बलरामपुर:’वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: बलरामपुर में भव्य उत्सव की रूपरेखा तैयार

बलरामपुर

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, बलरामपुर में भव्य राष्ट्रव्यापी उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, बलरामपुर में भव्य राष्ट्रव्यापी उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, सदर विधायक पलटू राम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

प्रमुख कार्यक्रम और तिथियाँ

7 नवंबर: प्रदेश के 18 प्रमुख स्थलों पर 150 कार्यकर्ता सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन करेंगे।

8 से 15 नवंबर: सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक गायन, सभाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सांसदों/विधायकों के नेतृत्व में अभियान।’वंदे मातरम्’ गायन के साथ तिरंगा यात्राएं, बाइक रैलियां और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। ‘वंदे मातरम् 150’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी, निबंध, चित्रकला, कविता और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

सदर विधायक पलटू राम ने गीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में रचा था और यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा रहा है। 1950 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसे राष्ट्रगीत का दर्जा दिया।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने जोर देकर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की एकता और आत्मगौरव का प्रतीक है, जिसने कई क्रांतिकारियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस और संयोजक वरुण सिंह मोनू भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.