महराजगंज:चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में आज गुरुवार को तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का धूमधाम से शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में आज गुरुवार को तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर 6 नवम्बर से 8 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास करना है।

प्रधानाचार्य ने किया ध्वजारोहण कर शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग एक ऐसी संस्था है जो युवाओं में निस्वार्थ भाव से सेवा करने की भावना विकसित करती है। उन्होंने जोर दिया कि यह शिविर विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाएगा। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों से समाजहित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

प्राथमिक उपचार और शिविर कौशल का प्रशिक्षण

शिविर के दौरान लीडर ट्रेनर स्काउट सुरेश तिवारी और प्रशिक्षक केशव तिवारी ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया। प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार , झंडा शिष्टाचार, प्रार्थना विधि और विभिन्न शिविर कौशलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

शिविर के पहले दिन ही बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, टीमवर्क आत्मनिर्भरता और सामूहिक भावना को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

इस अवसर पर स्काउट मास्टर उदय प्रकाश मिश्रा, परमानन्द पाण्डेय, गोविंद मणि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, प्रियंका यादव, क्रांन्ति पाल सहित समस्त स्काउट गाइड और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *