
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय रहा। बाणगंगा नदी और अन्य घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य अर्जित किया। घाटों और लगे मेलों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
स्नान, दान और दीपदान
पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप दान-पुण्य, दीपदान और गोदान जैसे अनुष्ठान किए। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने रोग, दोष और भय से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई लोगों ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना भी की और परिवार के साथ भोजन कर पर्व को पूर्ण किया।
बाणगंगा और मुंहचोरवा घाटों पर दिनभर धार्मिक आयोजन और भजन-कीर्तन होते रहे, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा।
मेले में रौनक, बच्चों ने उठाया लुत्फ
स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर लगे मेले का भी खूब आनंद लिया। मेले में प्रसाद, खिलौने, मिष्ठान और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर खरीदारी चलती रही। बच्चे झूलों का लुत्फ उठाते दिखे, जबकि महिलाएं व्रत-पूजन में लीन रहीं।
प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ नवीन सिंह और थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के साथ घाटों का लगातार निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्तिक पूर्णिमा के इस पर्व ने पूरे शोहरतगढ़ क्षेत्र को श्रद्धा, आस्था और उत्सव के रंगों में रंग दिया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का समय-सारणी हुआ घोषित,18 फरवरी 2026 को होगी प्रथम परीक्षा,12 मार्च 2026 को होगा समापन pic.twitter.com/dURNv74rFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2025







