इंस्टाग्राम पर रची आशिक़ी की कहानी,पति और तीन मासूम बच्चों को छोड़ आशिक संग फरार हो गई महिला,पति पर लगाई गंभीर आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट 

यूपी में अजीबो-गरीब प्रेम कहानी का एक मामला सामने आया है, जो इश्क और मोहब्बत की सोशल मीडिया के जरिए नई परिभाषा बन गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

यूपी में अजीबो-गरीब प्रेम कहानी का एक मामला सामने आया है, जो इश्क और मोहब्बत की सोशल मीडिया के जरिए नई परिभाषा बन गई है।
आपको बता दें कि यूपी के एटा में 3 बच्चें की मां को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर एक युवक से इश्क हो गया, जो बदायूं जिले का रहने वाला है। विवाहिता महिला ने अपनी आशिक़ी का इजहार करते हुए, इंस्टाग्राम पर बने नए आशिक के साथ फरार हो गई। जब ससुर और पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और करीब 25 दिन बाद उस महिला को बरामद किया।
महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया और उससे ऐसे क़दम उठाने के पिछे का कारण पूछा गया। इस दौरान उस महिला ने बताया कि, मेरे पति प्रत्येक दिन रात को शराब पीकर अन्य लोगों के साथ घर आतें और उनके साथ आए अन्य लोगों से मेरे साथ छेड़छाड़ करवाते थे, इसलिए अब हमने यह निश्चय कर लिया है कि, मैं अपने पति के साथ रहने के बजाय अपने आशिक संग रहूंगी। ससुर,पति और मासूम बच्चों को छोड़कर वह महिला वहीं से अपने आशिक के साथ निकल गई। करीब 9 साल शादीशुदा जीवन यापन करने के बाद 7 साल पुराने, आशिक़ी का जीवन यापन करने निकली मां को देखकर बच्चे भौचक्के रह गए, लेकिन उसने पिछे मुड़कर देखा तक नहीं।
सोशल मीडिया, खुशहाल जीवन में किस तरह दखल डाल रहा है? इन घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है। बाकी इस प्रेम कहानी के बारे में आपका क्या ख्याल है? हमारे साथ जरूर सांझा करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.