महराजगंज: बेलवा टीकर नहर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत,अज्ञात भारी वाहन ने मारी टक्कर

मृतक खूबलाल का फाइल फोटो

महराजगंज

मराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर नहर के पास बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर नहर के पास बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसे किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी थी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन शव बुरी तरह कुचला होने के कारण रात में पहचान नहीं हो सकी और शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया।

शुक्रवार सुबह, मृतक की पहचान हो गई। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी निवासी सरिता देवी ने थाने पहुंचकर शव की पहचान अपने पति खूबलाल पुत्र झाड़ू के रूप में की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव बुरी तरह कुचल गया था, जिसके कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण