
महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर ठूठीबारी पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर एक मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह बड़ी छापेमारी नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम ने ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर स्थित एक मकान को चिन्हित कर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को मकान के अंदर पटाखों का एक विशाल जखीरा मिला, जिसे अवैध रूप से भंडारित किया गया था।
पुलिस ने बरामद किए गए पटाखों की भारी खेप को जब्त कर लिया है। माना जा रहा है कि इन अवैध पटाखों का भंडारण दीपावली जैसे त्योहारों में गुपचुप तरीके से बिक्री के लिए किया गया था।
इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस अवैध भंडारण के पीछे शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार के अवैध भंडारण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पुलिस महकमें किया बम्बर तबादला देखिए पुरी लिस्टhttps://t.co/W1D6oY82pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 16, 2025







