महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकास खंड धानी के ग्राम पंचायत बैसार में मंगलवार को खुली बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकास खंड धानी के ग्राम पंचायत बैसार में मंगलवार को खुली बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शौचालय निर्माण के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। विकास कार्यों पर चर्चा शुरू होते ही ग्रामीणों ने कुछ बातों पर आपत्ति जताई। इस पर कथित तौर पर ग्राम प्रधान से कहासुनी हो गयी जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और दोनों पक्षों के बीच जोरदार बवाल शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें शौचालय योजना का पैसा नहीं मिला है।
विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई। सूचना पर थाना धानी के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साई और अनियंत्रित भीड़ को शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। हालांकि, थानाध्यक्ष ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और विवाद को शांत कराया।
महराजगंज जनपद के विकास खंड धानी के ग्राम पंचायत बैसार में मंगलवार को खुली बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शौचालय निर्माण के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ZuTVz9kjVM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2025























