महराजगंज : ठूठीबारी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबारी ग्रामसभा में हीरालाल स्कूल के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबारी ग्रामसभा में हीरालाल स्कूल के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरगदावा से ठूठीबारी की ओर आ रहे एक दोपहिया वाहन को एक पिकअप ने जबरदस्त टक्कर मार दी।दुर्घटना में CD Deluxe (UP 53 EM 3015) पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आर्याएंस मिश्रा (पुत्र विनोद मिश्रा, उम्र 16) और अमरनाथ चौहान (पुत्र रामगोपाल, उम्र 18), दोनों निवासी मोहनापुर, थाना बरगदवा के रूप में हुई है।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया और वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना पर ठूठीबारी थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस पिकअप और चालक की तलाश में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *