महराजगंज:पुलिस अधीक्षक ने जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानित, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज आज सोमवार जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज आज सोमवार जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसपी ने उनके आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन, कठिन परिश्रम और उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

 

Voice Of News24