सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में सोमवार को भवानीगंज क्षेत्र के बिथरिया नहर पम्प पर एक घड़ियाल देखे जाने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में सोमवार को भवानीगंज क्षेत्र के बिथरिया नहर पम्प पर एक घड़ियाल देखे जाने से हड़कंप मच गया। घड़ियाल को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन रक्षक महेश वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घड़ियाल को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया।
घड़ियाल को एक पिकअप वाहन में लादकर डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी में ले जाया गया, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
अंबेडकरनगर जनपद में उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब वर्दी पहने हुए कुछ पुलिसकर्मियों का शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। pic.twitter.com/I9KABhWYCT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2025























