बलरामपुर: ₹87,950 के अवैध पटाखे ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, डीसीएम वाहन जब्त

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने आगामी त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखों के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने आगामी त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखों के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹87,950 मूल्य के खतरनाक पटाखे और तस्करी में इस्तेमाल हो रहा एक डीसीएम (DCM) वाहन जब्त किया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी
उतरौला थाना पुलिस की टीम, एसएसआई त्रियुगी प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध डीसीएम वाहन को रोका गया।

गिरफ्तार आरोपी:

गुलशन गुप्ता (निवासी गौरा चौराहा, बलरामपुर)

पवन कुमार (निवासी सहदेइया, श्रीदत्तगंज, बलरामपुर)

बरामदगी: वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 गत्तों में रखे विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹87,950 है। अवैध पटाखों के साथ-साथ डीसीएम वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

 

Voice Of News24