अंबेडकरनगर: वर्दी में शराब पीते दारोगा और दो सिपाही सस्पेंड, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर जनपद में उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब वर्दी पहने हुए कुछ पुलिसकर्मियों का शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अंबेडकरनगर जनपद में उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब वर्दी पहने हुए कुछ पुलिसकर्मियों का शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वायरल वीडियो में एक दारोगा और दो सिपाही सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि यह घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन की है और सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन अकबरपुर में तैनात थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तत्काल कार्रवाई की है। एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Voice Of News 24