महराजगंज: निचलौल की बहरौली ग्राम सभा में गंदगी का अंबार, सड़कों पर बहता नालियों का पानी,जिम्मेदार मौन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड की बहरौली ग्राम सभा इस समय घोर स्वच्छता बदहाली के दौर से गुजर रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड की बहरौली ग्राम सभा इस समय घोर स्वच्छता बदहाली के दौर से गुजर रही है। ग्राम सभा की सड़कों और गलियों में बजबजाती नालियों का गंदा पानी खुलकर बह रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र बदबू और गंदगी के अंबार में तब्दील हो गया है। विशेष रूप से मस्जिद के समीप की सड़कों का हाल अत्यंत दयनीय है, जहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह स्थिति केवल एक दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है, जो पूरे ग्राम सभा की दुखद कहानी बयां करती है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी उदासीन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर जल-जमाव और गंदगी की समस्या पर न तो ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और न ही विकासखंड के संबंधित अधिकारी कोई संज्ञान ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि समस्या सामने होने के बावजूद, सभी जिम्मेदार व्यक्तियों ने आँखें मूँद ली हैं,

चारों ओर फैली इस गंदगी और सड़ रहे पानी के कारण पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

स्थानीय ग्राम वासियों ने प्रशासन और जिम्मेदार प्रतिनिधियों से पुरजोर मांग की है कि इस नारकीय स्थिति से मुक्ति दिलाई जाए और जल्द से जल्द नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था का उचित निदान किया जाए।

 

Voice Of News 24