मऊ के मधुबन में अवैध पटाखों का जखीरा जब्त: एक गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज

मऊ

मऊ जनपद मे दीपावली के त्योहार से पहले अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद मे दीपावली के त्योहार से पहले अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मधुबन पुलिस ने रविवार शाम कस्बे के वार्ड नंबर 13 स्थित एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी और गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी: राजकुमार जायसवाल (42 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 13, कस्बा मधुबन।

बरामदगी: उपनिरीक्षक नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुप्ता गली स्थित दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान, दुकान से 10 गत्ते और 3 बोरियों में विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद हुए, जिन्हें सील कर कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राजकुमार जायसवाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम (Explosives Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक दीप नारायण को सौंपी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

 

 

Voice Of News24