बलरामपुर: तुलसीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी लखनऊ से दबोचा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तुलसीपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तुलसीपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 203/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त आनन्द कुमार सिंह उर्फ अन्नू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आनन्द कुमार सिंह उर्फ अन्नू सिंह पुत्र जशवन्त सिंह, निवासी चरनगहिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फन मॉल के सामने एक कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को अब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.