महाराजगंज: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, निजी अस्पताल की लापरवाही पर सवाल

मृतक की फोटो

महाराजगंज

बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में घायल हुआ था डिंपल उर्फ अभिषेक मद्धेशिया, प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही पर उठे सवाल,इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर बीते गुरुवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक डिंपल उर्फ अभिषेक मद्धेशिया (22) की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

हादसा इमिलिया भट्ठा के पास हुआ था, जहां बाइक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में दो युवक—राजन वर्मा (25) पुत्र कृष्णा वर्मा और अभिषेक उर्फ डिंपल पुत्र मंटू मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। परतावल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।

इसके बाद अभिषेक का इलाज परिजनों ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया, जहां रविवार की रात लगभग 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टर व अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।

अभिषेक के परिवार में मातम का माहौल है। छह वर्ष पूर्व ही उसकी मां का निधन हो चुका था। बड़े भाई दीपक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार टूट गया है।

चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल बाइक और ऑटो को कब्जे में लेकर चौकी पर रखा गया है, जबकि ऑटो चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.