सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव में रविवार दोपहर तालाब में नहाने के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में दो ममेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव में रविवार दोपहर तालाब में नहाने के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में दो ममेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक बच्चियों की पहचान महुआ गांव निवासी 8 वर्षीय करीना (पुत्री बाढ़ू) और टोला महुआ निवासी सुंदरी (पुत्री मनोज) के रूप में हुई है। सुंदरी हाल ही में अपने ननिहाल महुआ आई हुई थी।
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, पांच बच्चियां खखरा खुर्द गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान करीना और सुंदरी का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। साथ में मौजूद तीन अन्य बच्चियों ने भागकर गांव वालों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीण जब तक तालाब पर पहुंचे, तब तक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि यह एक दुर्घटनावश हुआ हादसा है और दोनों बच्चियों की डूबने से मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में असावधानी के कारण यह हादसा होना स्पष्ट हुआ है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 13 अक्टूबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/nJG6iDjRE8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2025













