CCSU बम कांड में बड़ा एक्शन: 6 छात्र निष्कासित, 9 निलंबित; हॉस्टल में पेट्रोल बम फोड़कर बनाया था वीडियो

मेरठ

मेरठ जनपद के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बॉयज हॉस्टल में करवाचौथ की रात पेट्रोल बम फोड़ने और उसका वीडियो बनाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बॉयज हॉस्टल में करवाचौथ की रात पेट्रोल बम फोड़ने और उसका वीडियो बनाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई थी।

प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई
निष्कासन और निलंबन: यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले में शामिल 6 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित (Expelled) कर दिया है, जबकि 9 अन्य छात्रों को हॉस्टल से निलंबित (Suspended) किया गया है। ये छात्र अब हॉस्टल में नहीं रह पाएंगे।

शिकायत दर्ज: पुलिस ने चौकी प्रभारी महिपाल शर्मा की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुमित नाम के एक छात्र को हिरासत में भी लिया है और अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो और जांच
पुलिस ने रविवार को पूरे दिन वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस इंक्वायरी में पता चला कि शुक्रवार देर रात छात्रों ने हॉस्टल में पेट्रोल बम बनाकर फोड़ा था।

कुछ दिन पहले, सोशल मीडिया पर किसी अन्य स्थान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ छात्र आग के आस-पास नाचते-कूदते और ‘वंदेमातरम’ का नारा लगाते नजर आ रहे थे।

चीफ वार्डन प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से मिल रहे वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्कासित और निलंबित किए गए छात्रों के अलावा मामले में शामिल अन्य छात्रों पर भी एक्शन लिया जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.