मेरठ
मेरठ जनपद के सरधना इलाके में रविवार को घर में घुसकर महिला सीमा को गोली मारने के मामले में पुलिस प्रॉपर्टी विवाद और अवैध संबंध (अफेयर) के दोहरे एंगल पर गहनता से जांच कर रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के सरधना इलाके में रविवार को घर में घुसकर महिला सीमा को गोली मारने के मामले में पुलिस प्रॉपर्टी विवाद और अवैध संबंध (अफेयर) के दोहरे एंगल पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास एक संदिग्ध युवक भी सीसीटीवी फुटेज में दिखा है और माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर सकती है।
गोली लगने की घटना
रविवार को नकाबपोश हमलावर ने 40 वर्षीय सीमा पर दो राउंड फायर किए थे।
एक गोली सीमा के घुटने में लगी।
दूसरी गोली सिर को छूकर गुजरी, जिससे वह फर्श पर गिर गईं और उनके सिर में चोट आई।
सीमा का इलाज एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
शादी और परिवार का समीकरण
सीमा और उनके पति मुकेश गोयल (65) दोनों की यह दूसरी शादी है। मुकेश की पहली पत्नी का निधन 2018 में हो गया था, जिनसे उनके चार शादीशुदा बच्चे (तीन बेटियां और 31 वर्षीय बेटा अश्विनी) हैं।
उम्र का बड़ा अंतर: पति मुकेश, सीमा से 25 साल बड़े हैं। सीमा की उम्र (40 साल) लगभग मुकेश की बेटियों के बराबर है।
दुकान और निवास: मुकेश और उनका बेटा अश्विनी सरधना में एक कॉस्मेटिक और जनरल स्टोर चलाते हैं। वारदात के वक्त मुकेश दुकान पर बैठे थे।
जांच का पहला एंगल: प्रॉपर्टी विवाद
पुलिस जांच में प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है।
बच्चों का विरोध: मुकेश के चारों बच्चों को अपने पिता की यह दूसरी शादी पसंद नहीं थी, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें डर था कि सीमा पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग सकती है।
बच्चे की चाहत: पुलिस के अनुसार, सीमा मुकेश की प्रॉपर्टी पर हक मजबूत करने के लिए बच्चा भी चाहती है और अक्सर डॉक्टरों से सलाह लेती है।
हत्या का प्रयास: पुलिस को संदेह है कि मुकेश के बच्चों को यह डर था कि सीमा को बच्चा होने पर पिता सारी संपत्ति उसके नाम कर सकते हैं। आशंका है कि इसी डर के चलते मुकेश के बच्चों ने सीमा पर हमला कराया हो।
जांच का दूसरा एंगल: अफेयर
पति-पत्नी के बीच उम्र के बड़े अंतर (40 बनाम 65) को देखते हुए पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है।
बाहरी व्यक्ति का संपर्क: पुलिस मान रही है कि हो सकता है सीमा का किसी बाहरी व्यक्ति के साथ अफेयर हो।
चर्चा यह भी है कि सीमा अपना बच्चा पैदा करने के लिए किसी भी हद तक जाने और बाहरी व्यक्तियों के संपर्क में थी।
पुलिस का अनुमान है कि यह बात पति मुकेश या उनके बच्चों को पता चली होगी, जिसके बाद उन्होंने हमला कराया। या फिर उस तीसरे व्यक्ति ने किसी बात पर विवाद के चलते सीमा की हत्या का प्रयास किया हो।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 13 अक्टूबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/nJG6iDjRE8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2025























