मेरठ में बड़ा एक्शन: बच्ची से गैंगरेप का आरोपी ₹25 हज़ार का इनामी शहजाद एनकाउंटर में ढेर

मेरठ

मेरठ जनपद के पुलिस ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी शहजाद उर्फ निक्की को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के पुलिस ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी शहजाद उर्फ निक्की को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुआ। 25 हजार रुपए का इनामी यह बदमाश दो दिन पहले ही रेप पीड़िता के घर जाकर फायरिंग करने का आरोपी था।

मुठभेड़ का विवरण
समय और स्थान: सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे, सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगल।

घटना: एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के अनुसार, सुबह पुलिस (SOG टीम सहित) जब बाइक से जा रहे बदमाश शहजाद को सरुरपुर मोड़ पर रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

परिणाम: पुलिस की जवाबी फायरिंग में शहजाद के सीने में गोली लगी और वह ढेर हो गया। पुलिस टीम उसे तुरंत पीएल शर्मा जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश का आपराधिक इतिहास
शहजाद मेरठ के बहसूमा का रहने वाला था। एसएसपी ने बताया कि उस पर गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो और चोरी सहित सात मुकदमे दर्ज थे।

उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर 7 साल की एक बच्ची से रेप किया था।

फायरिंग के 30 घंटे बाद हुआ एनकाउंटर
एसएसपी ने जानकारी दी कि रविवार (12 अक्टूबर) की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उसी रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे और हत्या की धमकी दी थी।

पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस की कई टीमें, जिनमें SOG भी शामिल थी, आरोपी की तलाश में लगाई गईं थीं। पीड़िता के घर पर फायरिंग करने के महज 30 घंटे के भीतर ही शहजाद मुठभेड़ में मारा गया।

यह उत्तर प्रदेश में पिछले आठ घंटे में दूसरा और 16 दिन में सातवां एनकाउंटर है, जिसमें बदमाश ढेर किया गया है

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.