महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ओवर ब्रिज के नीचे एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ओवर ब्रिज के नीचे एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति की सर कटी शव मिला है।
लाश मिलने की सूचना मिलते ही पूरे प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह हादसा है या कोई आपराधिक घटना, इसकी जांच की जा रही है।
हापुड़: जिले के अकडौली गांव में रविवार सुबह एक विशाल अजगर (करीब 12 फीट लंबा) निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खेतों के बीच रेंगते अजगर को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। pic.twitter.com/z90w82Trji
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2025





















