महराजगंज
महराजगंज के इंदिरानगर स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के इंदिरानगर स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया। दोपहर तक मेले में 32 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां प्रदान की गईं।
मेले का अनुश्रवण करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौके पर डॉ. नमिता गुप्ता ने मरीजों की जांच और उपचार किया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मेले का उद्देश्य आम जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान फार्मासिस्ट हरिकेश, स्टाफ नर्स सुमन पांडे, उषा रौनियार, कंचन एएनएम और मेल स्टाफ नर्स प्रशांत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
जनपद #महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित चमनगंज पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई,इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, देखिए वीडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/Eu7pNIt0oQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2025





















