महराजगंज: पीसीएस परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, दिखा उत्कृष्ट अनुशासन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के महंत अवैद्यनाथ नगर स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में आज रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा शांति, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के महंत अवैद्यनाथ नगर स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में आज रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा शांति, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई।

दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों की केंद्र पर सुबह से ही चहल-पहल दिखी। प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई—प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक रही और कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

केंद्र पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण किया।

विद्यालय संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय और सहायता काउंटर की पूरी व्यवस्था की गई थी।

परीक्षार्थियों ने भी केंद्र के अनुशासित और तनावमुक्त वातावरण की सराहना की। निष्पक्ष परीक्षा संपन्न होने पर प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने संतोष व्यक्त किया। परतावल केंद्र ने एक बार फिर बड़ी परीक्षा को अनुशासित तरीके से आयोजित करने का उदाहरण पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.