महराजगंज: पनियरा क्षेत्र में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवा नेता निर्भय सिंह ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड परतावल अंतर्गत महंथ अवैद्यनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, में आज शनिवार को “क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता” का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड परतावल अंतर्गत महंथ अवैद्यनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, में आज शनिवार को “क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता” का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहन

प्रतियोगिता की शुरुआत 50 मीटर दौड़ के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

मुख्य अतिथि निर्भय सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि:

“ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उभरते खिलाड़ी मंडल और राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।”

स्टेडियम परिसर में बच्चों के जोश और उत्साह से पूरा वातावरण खेलमय नज़र आया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, गणेश पाण्डेय, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, डॉ. नित्यानंद मिश्रा सहित तमाम अनुदेशक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.