महराजगंज: परतावल में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आज शनिवार को प्रशासनिक टीम ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में स्थित पटाखा विक्रेताओं और निर्माणकर्ताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आज शनिवार को प्रशासनिक टीम ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में स्थित पटाखा विक्रेताओं और निर्माणकर्ताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह संयुक्त रूप से मौजूद रहे।

भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था की जाँच

प्रशासनिक टीम ने कुल तीन दुकानों की बारीकी से जाँच की। निरीक्षण के दौरान पटाखों के भंडारण की व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ामों और लाइसेंस की वैधता की पड़ताल की गई।

अधिकारियों ने पटाखा कारोबारियों को लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि दुकानों में उचित दूरी पर अग्निशमन उपकरण रखे जाएँ।रेत और पानी की अनिवार्य व्यवस्था रखी जाए।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से कस्बे के पटाखा कारोबारियों में हलचल देखी गई।

 

Voice Of News 24