सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर.ने थाना समाधान दिवस पर दिए सख्त निर्देश, भूमि विवादों का हो जल्द करें निस्तारण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के तहत आज शनिवार को थाना खेसरहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के तहत आज शनिवार को थाना खेसरहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।

अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित

थाना समाधान दिवस में आई अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, नाली और चकमार्ग से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं पर गंभीरता दिखाते हुए उपस्थित सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे सभी प्रकरणों का निस्तारण मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष रूप से करें।

DM डॉ. राजा गणपति आर. ने स्पष्ट कहा कि नाली विवाद, चकमार्ग विवाद, जमीन बंटवारा और अवैध कब्जे जैसे मामलों में राजस्व अधिकारी आज और कल ग्राउंड जीरो पर जाकर ग्रामवासियों के बयान लेकर समाधान सुनिश्चित करें।

अवैध कब्ज़ा होने पर तत्काल दर्ज हो मुकदमा

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि राजस्व अधिकारी आवश्यक होने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं और अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण कराकर ही लौटें। किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए।

उन्होंने सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित हल्का लेखपाल तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी, थानाध्यक्ष खेसरहा और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.