फिरोजाबाद: प्रेमिका को बुलाने की जिद में प्रेमी चढ़ा मोबाइल टावर पर, आत्महत्या की दी धमकी

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद जनपद के थाना उत्तर इलाके के टापा पैठ में मंगलवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद में भारी ड्रामा खड़ा कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

फिरोजाबाद जनपद के थाना उत्तर इलाके के टापा पैठ में मंगलवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद में भारी ड्रामा खड़ा कर दिया। युवक मोबाइल के ऊँचे टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाए जाने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

प्रेमी अपनी प्रेमिका को तुरंत बुलाने की जिद पर अड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची।

पुलिस और स्थानीय लोग घंटों तक युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

 

Voice Of News 24