सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में बहादुरी और जल्द कार्रवाई का परिचय देने वाले आपदा मित्र सुनील कुमार यादव को डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में बहादुरी और जल्द कार्रवाई का परिचय देने वाले आपदा मित्र सुनील कुमार यादव को डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर सम्मानित किया गया। सुनील कुमार यादव ने हाल ही में एक डूबते व्यक्ति की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया था।
उपजिलाधिकारी (SDM) ने सुनील कुमार यादव को उनके इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
यह सम्मान आपदा मित्र योजना के तहत लोगों को प्रशिक्षित करने और उन्हें संकट के समय तत्परता से काम करने के लिए प्रेरित करने की प्रशासन की मंशा को दर्शाता है। सुनील कुमार यादव की इस बहादुरी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
शामली जनपद में धर्मांतरण के कथित मामलों के विरोध में आज हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन यशवीर महाराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। pic.twitter.com/3vqZ3X5kOW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2025





















