महराजगंज: महिला ने दहेज उत्पीड़न और हत्या की धमकी का पति-देवर पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने में अपने पति और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने में अपने पति और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र कुशीनगर की निवासी एक महिला ने अपने पति और देवर पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता खादीजा की तहरीर पर श्यामदेउरवा थाने में केस पंजीकृत किया गया है।

पाँच लाख रुपये की मांग और प्रताड़ना का आरोप

खादीजा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व महराजगंज के बनकटिया गांव निवासी खुर्शीद (पुत्र सुभान अंसारी) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति खुर्शीद और देवर सैमुल्लाह (सुभान अंसारी का पुत्र) उसे दहेज में पाँच लाख रुपये लाने के लिए लगातार दबाव बनाने लगे।

महिला का आरोप है कि रुपये न देने पर दोनों उसे गाली-गलौज करते थे, मारपीट करते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने पिता के साथ मायके चली गई थी।

पीड़िता ने बताया कि अब उसका पति और देवर फोन पर उसे लगातार भद्दी गालियां दे रहे हैं और हत्या की धमकी दे रहे हैं। खादीजा के अनुसार, आरोपी फोन पर कहते हैं कि “अगर तुम दिखाई दीं तो हम दोनों मिलकर तुम्हें खत्म कर देंगे, तुम्हारी लाश भी नहीं मिलेगी।” पीड़िता ने यह भी आशंका जताई है कि दोनों आरोपी विदेश भागने की फिराक में हैं।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News24