बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विशाल पाण्डेय ने आज थाना महाराजगंज तराई और थाना ललिया में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विशाल पाण्डेय ने आज थाना महाराजगंज तराई और थाना ललिया में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, एएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, रजिस्टरों के संधारण, कार्यप्रणाली और आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने प्रभारीगण को निर्देश देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने जोर दिया कि “मिशन शक्ति केंद्र आमजन, विशेषकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान करने हेतु स्थापित किए गए हैं, अतः इनका संचालन संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ किया जाए।”एएसपी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महराजगंज: पनियरा क्षेत्र में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवा नेता निर्भय सिंह ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2025





















